नालागढ़ में पूर्व सैनिकों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार शनिवार को समाप्त हो गया और ई सी एच एस पॉलीक्लिनिक ने काम करना शुरू कर दिया। सुबह पहले हवन का आयोजन किया गया। उसके बाद केंद्र के प्रभारी कर्नल देवेंद्र ने पूर्व सैनिकों से स्टाफ का परिचय करवाया और पंजीकरण तथा जांच का काम विधिवत रूप से शुरू हो गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष शिवलाल वर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार ठाकुर, सचिव शमशेर चौहान तथा अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।