राखी पर्व को लेकर सोलन शहर में शुक्रवार को खासी रौनक रही। बाजारों में महिलाओं ने राखियों और मिठाइयों की जमकर खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने अपने भाईयों के लिए एक से बढ़कर एक राखियां खरीदी। साथ ही मिठाइयां भी लीं। खासकर शहर के अप्पर बाजार और मॉल रोड पर खासी चहल-पहल है। सुबह से जाम भी लग रहा है।