फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के वॉकआउट पर कांग्रेस का विरोध, सोलन में राष्ट्रीय गान गाकर जताया रोष

Ankesh Dogra Updated Sun, 23 Aug 2026 12:26 PM IST

विधानसभा में राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रहे विवाद के बीच सोलन जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा के विधानसभा से वॉकआउट के खिलाफ विरोध जताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष बरमानी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ता जवाहर पार्क स्थित राष्ट्रीय ध्वज के नीचे एकत्र हुए और वहां राष्ट्रीय गान गाकर अपना रोष प्रकट किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष बरमानी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह जनता से जुड़े मुद्दों से ध्यान हटाकर राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय गीत के विषय को राजनीतिक मुद्दा बना रही है। सुभाष बरमानी ने कहा कि विधानसभा की शुरुआत राष्ट्रीय गान से होने की व्यवस्था पहले से चली आ रही है। इसके बावजूद भाजपा विधायकों ने बिना किसी कारण विधानसभा से वॉकआउट किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करना चाहती, लेकिन भाजपा विधायकों को यह याद रखना चाहिए कि जनता ने उन्हें चुनकर विधानसभा भेजा है। ऐसे में उन्हें सदन में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने और उन पर अपनी बात रखने को प्राथमिकता देनी चाहिए। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज के नीचे राष्ट्रीय गान गाकर अपना विरोध दर्ज करवाया। जिला कांग्रेस ने भाजपा से विधानसभा में जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने और राजनीतिक विवादों से बचने की अपील की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें