पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उन्हें लोक निर्माण गृह सोलन में श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम बताए गए नक्शे कदम पर चलने की शपथ ली और उनकी चलाई गई योजनाओं को लोगों के बीच पहुंचाने का भी आह्वान किया। इस दौरान कार्यकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिव कुमार, नगर निगम महापौर ऊषा शर्मा, जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राहुल ठाकुर समेत कई कांग्रेस नेता माैजूद रहे।