फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस की पदयात्रा, मंदिर में भजन-कीर्तन कर जताया विरोध

Ankesh Dogra Updated Tue, 14 Jul 2026 12:55 PM IST

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को सोलन में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुराने विश्राम गृह से गंज बाजार स्थित राम मंदिर तक शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया और मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई। पदयात्रा में शामिल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष वर्माणी ने कहा कि यह पदयात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और इसका उद्देश्य राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर भाजपा सरकार को जवाब देना चाहिए। उनका कहना था कि यदि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर अपना आंदोलन और तेज करेगी। राम मंदिर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने भजन-कीर्तन कर धार्मिक आस्था से जुड़े इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा दिलाने की मांग दोहराई। इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें