फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: नशे के खिलाफ फिर शुरू हुआ अभियान, उपायुक्त ने 'एंटी चिट्टा अभियान-2' का किया शुभारंभ

प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे एंटी चिट्टा अभियान-2 की शुरुआत सोमवार से हो गई। यह विशेष अभियान 20 अगस्त तक जारी रहेगा। अभियान के तहत विभिन्न विभागों के ग्रेड-1 अधिकारी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों का दौरा कर विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे। जिला सोलन में इस विशेष अभियान का शुभारंभ उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (सीबीएसई) सोलन में किया। इस दौरान उपायुक्त विद्यार्थियों, शिक्षकों और एसएमसी सदस्यों से संवाद कर उन्हें नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया शिक्षा विभाग ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों और संस्थान प्रमुखों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वे अभियान के लिए नामित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जागरूकता कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना तथा समाज में नशा विरोधी जनजागरूकता को मजबूत करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें