ग्राम पंचायत कोरों कैंथड़ी में लाखों रुपये की लागत से सांसद हमीरपुर अनुराग ठाकुर ने लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना सधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा के नाम बदलने का फिजूल में विरोध कर रही है। भाजपा ने अगर गरीब को राहत दी है तो कांग्रेस उससे पूरी तरह आहत है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में कांग्रेस एक इकलौती ऐसी पार्टी है जो गरीब के काम और विकास का विरोध करती है।