नालागढ़ उपमंडल के नवांग्राम में अंबुजा फाउंडेशन द्वारा योग भारती और हरिओम योग अकादमी के सहयोग से योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें गांव की अनेक महिलाओं ने भाग लिया। इसमें हरिओम योग अकादमी नालागढ़ की निशा ठाकुर ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास करवाया। इसमें संधि योग, द्रुत गति योग, विभिन्न आसान तथा प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया तथा स्वस्थ जीवन के लिए योग का महत्व बताया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट अधिकारी राज कुमार, हेल्थ वालेंटियर निशा धीमान, ओंकार ठाकुर तथा अन्य लोग उपस्थित थे।