फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: नेपाली से पकड़ी 8 किलो अफीम, शिमला जा रहे थे सप्लाई करने

सोलन पुलिस ने एक प्राइवेट बस में बैठे नेपाली मूल की महिला व पुरुष को 8.184 किलोग्राम अफीम सहित गिरफतार किया गया। उपरोक्त दोनो उक्त अफीम को शिमला क्षेत्र में लोगो को सप्लाई करने की फिराक में है। जिस सूचना पर पुलिस थाना सदर सोलन की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सलोगडा के समीप नाकाबंदी करके उक्त प्राईवेट बस को रोककर चैक करके उक्त बस में बैठे नेपाली मूल के पुरुष व महिला जिनके नाम शंकर बहादुर विका पुत्र सूर्य बहादुर निवासी गांव बांस कोट डा०खा० नलगाड नगर पालिका जिला जाजरकोट नेपाल व शीरजना बुढा पत्नी दीपक कुमार निवासी गांव त्रिवेणी नलगाड जिला जाजरकोट नेपाल मालूम हुआ। जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन में उपरोका अभियोग पंजीकृत किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त दोनों आरोपी बरामद अफीम को नेपाल से तस्करी करके हिमाचल लाये थे जो उक्त अफीम को शिमला क्षेत्र में लोगों को बेचने की फिराक में थे। गिरफतार दोनों आरोपियों को न्यायालय ने पेश करके 4 दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें