फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बद्दी के बसंती बाग में सड़क पर बह रहा सीवरेज, लोग परेशान

बद्दी बसंती बाग में आए दिन सीवरेज ओवरफ्लो होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों स्कूली छात्र व उद्योग के कर्मचारी निकलते हैं और उन्हें मजबूरी में गंदगी के बीच में गुजरकर अपने गंतव्य तक पहुंचाना पड़ता है। बद्दी को नगर निगम तो बना दिया गया है और एक आईएएस अधिकारी की नियुक्ति भी कर दी गई है, लेकिन अतिरिक्त भार होने के चलते अधिकारी क्षेत्र में सुधार नहीं कर पा रहे हैं और ना ही सफाई कर्मचारियों की कोई गिनती नजर आ रही है। 9 के 9 वार्डों में इस तरह की गंदगी का आलम देखा जा सकता है। वहीं फिलहाल नगर निगम अधिकारी बस खानापूर्ति के लिए सभी वार्डों के अंदर इस तरह के ब्लॉक सीवरेज की गिनती कर रहे हैं ताकि एक ही टेंडर लगाकर इसे सुधरा जा सके। लोगों का कहना है कि जब तक प्रशासन टेंडर लगाएगा तब तक क्षेत्र में महामारी फैलने को समय नहीं लगेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें