राजकीय महाविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का शुभारंभ मुख्यतिथि व प्रधानाचार्य डॉ. रीटा शर्मा ने दीप प्रजव्वलन कर के किया। शिविर के समन्वयक डॉ. घनश्याम सोनी और प्रियंका मुलतानी रहे। शिविर में 100-120 स्वंयसेवियों इसमें भाग ले रहे हैं। सात दिनों तक स्वयंसेवी विभिन्न गतिविधियां करेंगे। कॉलेज परिसर में सफाई के साथ नशा निवारण समेत अन्य मुद्दों पर भी लोगों को जागरूक करेंगे।