फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: मोहन पार्क से पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू, महापौर ने किया निरीक्षण

सोलन शहर में जलशक्ति विभाग की ओर से नगर निगम क्षेत्र में पानी की नई लाइनों को बिछाने का काम शुरू कर दिया है। मोहन पार्क के समीप से पाइप लाइन बिछ रही है। जल शक्ति विभाग की ओर से भी अलग-अलग टेंडर लगाकर कार्य ठेकेदारों को सौंपा हैं। गुरुवार को महापौर ऊषा शर्मा ने चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम सहायक अभियंता ई. अल्पना और कनिष्ठ अभियंता ई. विनोद पाल भी मौजूद रहे। महापौर ने ठेकेदार के साथ भी बातचीत की और कई निर्देश मौके पर जारी किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें