मां भारती विश्व सनातन रक्षा समिति नालागढ़ इकाई के नेतृत्व में विभिन्न हिंदू संगठनों व महिला मंडलों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध एसडीएम के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा। इससे पूर्व हिंदु संगठनों की ओर से नालागढ़ बाजार में शिव मंदिर से लेकर एसडीएम कार्यालय तक एक विशाल रोष रैली निकाली गई। ज्ञापन में कहा गया कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद युनूस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के गठन के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा बढ़ गई है। उन्होंने सभी प्रमुख व्यक्तियों व हिंदु संतों की रिहाई की मांग उठाई।