फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: कंडक्टर के साथ मारपीट के आरोपियों को 72 घंटे में पकड़े पुलिस, एचआरटीसी कर्मचारी यूनियन ने दिया अल्टीमेटम

एचआरटीसी के कर्मशाला के विश्राम गृह में बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव दीपेंद्र कंवर ने की। उन्होंने कहा कि नालागढ़ बस डिपो के परिचालक व चालक की पहले पंजाब के नंगल में पर्ची को लेकर कहा सुनी हुई। इस दौरान भी वहां पर कर्मचारियों ने बस चालक व परिचालक के साथ मारपीट की। 3 मई को हरियाणा के मंडावाला में पालमपुर से चंडीगढ़ जा रही बस को रोककर चालक कुलदीप को डंडे व हाॅकियों से मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी। चालक व परिचालक ने मंड़ावाला में पुलिस चौकी में मामला दर्ज कराया। तीन दिन बीत गए है लेकिन अभी तक न तो आरोपी पकड़े गए है और नहीं नंगल में पर्ची काटने वालों से पूछताछ पुलिस की ओर से की गई है। देश कंडक्टर यूनियन की बैठक में फैसला लिया गया कि अगर परिचालक कुलदीप कुमार के साथ मारपीट करने वाली लोग 72 घंटे के भीतर नहीं पकड़े जाते है तो कंडक्टर यूनियन, चालक यूनियन के साथ मिल कर कड़ा निर्णय लेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें