सोलन शहर के वार्ड 10 में समाधान शिविर का आयोजित हुआ। शिविर नगर निगम की संयुक्त आयुक्त बिमला वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न की। इसमें लोगों ने वार्ड में पानी के टैंकों से हो रही पानी की लीकेज, आवारा पशुओं की समस्या और पार्किंग की समस्या रखी। संयुक्त आयुक्त ने वार्ड वासियों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनके समस्या का समाधान किया जाएगा।