फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़: कलश यात्रा के साथ साई शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Krishan Singh Updated Tue, 01 Sep 2026 03:31 PM IST

दून क्षेत्र के पहाड़ी गांव साईं के प्रसिद्ध शिव मंदिर में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हो गया। इसमें व्यासपीठ आचार्य साक्षी चैतन्य एक सप्ताह तक श्रीमद्भागवत कथा का ज्ञान देंगे। इससे पहले महिलाओं ने कलश यात्रा का आयोजन किया और विधिवत रूप से कलश की स्थापना की गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। आरती के बाद सभी के लिए भंडारे की व्यवस्था है। 8 को पूर्णाहुति होगी और विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें