फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: नालागढ़ महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत, प्राचार्य ने बेहतर शिक्षण सुविधाओं का दिया भरोसा

राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललित कुमार गुलेरिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। महाविद्यालय परिवार की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद नवप्रवेशी विद्यार्थियों का औपचारिक स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से परिचित कराया गया। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. ललित कुमार गुलेरिया ने सभी नए विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च स्तर की शिक्षण सुविधाएं और आवश्यक सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया तथा उन्हें अनुशासन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच के साथ अपने शैक्षणिक जीवन की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें