फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: सोलन और कसौली उपमंडल में आज होगी मॉक ड्रिल, रात 8:00 बजे बजेगा सायरन

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर सोलन व कसौली उपमंडल में मॉक ड्रिल होगी। ये मॉक ड्रिल शनिवार रात 8:00 से 8:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस दौरान जिला प्रशासन नागरिकों की सुरक्षा व आपातस्थिति से निपटने के लिए की तैयारियों को परखेंगे। मॉकड्रिल के दौरान लोगों से सहयोग की अपील व पैनिक न होने का आग्रह किया है। सोलन व कसौली उपमंडल में 8:00 बजे एयर रेड सायरन भी बजाया जाएगा। सायरन बजते ही लोगों को अपने घरों और आसपास की सभी प्रकार की लाइट्स तुरंत बंद कर दें। घर में यदि कोई खिड़की रहित कमरा उपलब्ध हो तो वहां जाएं या निकटतम सुरक्षित स्थान पर शांतिपूर्वक प्रस्थान करें। किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट से बचें। स्थानीय प्रशासन, पुलिस अथवा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें