जिला प्रशासन की ओर से अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन की टीम अब जेसीबी लेकर खुंडीधार बाजार पहुंच गई। यहां पर टीम ने कई अवैध कब्जों को हटाया। हालांकि, जिन कारोबारियों के अवैध कब्जों को हटाया गया उन्हें पहले ही नोटिस जारी कर दिए गए थे। इस दौरान एसडीएम सोलन कविता ठाकुर भी मौजूद रहीं। उन्होंने अवैध कब्जा धारकों को स्वयं कब्जा हटाने के लिए कहा। इस दौरान जेसीबी में लेबर के माध्यम से मिट्टी और पत्थर हटाए गए।