लायन क्लब गोल्ड परवाणू की ओर से नगर परिषद के सामुदायिक भवन में रक्तदान शिवर का आयोजन किया। शिविर में का संचालन चंडीगढ़ की पीजीआईं से आए डॉक्टरों व स्टॉफ ने संचालन किया। शिविर में रक्तदानियों का भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह 11 बजे तक 125 लोग अपने नाम पंजीकृत करवा चुके थे। शिविर में लगभग 200 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है।