सोलन जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को फिर से अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह से ही प्रशासन की टीम जेसीबी के साथ शामती बाजार पहुंच गई। यहां पर टीम ने कई अवैध कब्जों को हटाया। हालांकि, जिन कारोबारियों के अवैध कब्जों को हटाया गया, उन्हें पहले ही नोटिस जारी कर दिए गए थे। इस दौरान एसडीएम सोलन कविता ठाकुर भी मौजूद रहीं। उन्होंने अवैध कब्जा धारकों को स्वयं कब्जा हटाने के लिए कहा।