हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक जिला सोलन में आज एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। अमर उजाला की ओर से देहूंघाट स्थित होटल पाइनग्रोव में हो रहे सम्मेलन में हिमाचल के उद्योग, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हैं। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। इस दाैरान एसडीएम सोलन पूनम बंसल, जीएम उद्योग सुरेंद्र ठाकुर,संयुक्त निदेशक उद्योग अनिल ठाकुर, एमएसएमई के सहायक निदेशक पार्थ अशोक माैजूद रहे।