फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: अर्की-शालाघाट मार्ग पर भूस्खलन, वाहनों की आवाजाही बंद; जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू

बारिश के बीच सोलन जिले में अर्की-शालाघाट मार्ग पर मंगलवार सुबह भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। पुल के समीप पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गिरने के कारण मार्ग बंद हो गया। सड़क बंद होने से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग बंद होने के बाद लोगों को शिमला की ओर जाने के लिए वाया मांजू मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ा। वहीं, कुछ वाहन चालक वाया घनागुघाट होकर अपने गंतव्य तक पहुंचे। अर्की-शालाघाट मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण होने के कारण इसके बंद होने से लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंची। दोपहर तक सड़क से मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई थीं। विभाग की ओर से मार्ग को जल्द यातायात के लिए बहाल करने का प्रयास किया जा रहा था। अर्की-शालाघाट मार्ग क्षेत्र में आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में भूस्खलन के कारण इसके बंद होने से वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, जिससे लोगों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें