सोलन शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे मौसम काफी सुहावना हो गया है। बारिश से किसानों और बागवानों को राहत मिली है। गेहूं, मटर, लहसुन समेत अन्य फसलों के लिए बारिश संजीवन बनकर बरस रही है। वहीं बारिश से ठंड भी काफी बढ़ गई है।