सोलन जिला परिषद सोलन भवन के सभागार में शनिवार को पूर्व सैनिक संघ धर्मपुर का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी को बधाई भी दी गई और पूर्व सैनिकों को हर पहनकर सम्मानित किया गया। वहीं बच्चों की और से भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गईं, जिसमें बच्चों ने कविता और डांस से सबका मन मोह लिया। इस मौके पर जिले के अन्य पूर्व सैनिक संघ के सदस्य भी मौजूद रहे।