कोलकाता में रेजिडेंट महिला डॉक्टर की हत्या व दुष्कर्म मामले में इंसाफ दिलाने के लिए निजी और सरकारी अस्पताल एकजुट हो गए हैं। न्याय की मांग को लेकर सोलन में चिकित्सकों ने शनिवार सुबह 6:00 बजे से हड़ताल शुरू की। यह हड़ताल 24 घंटे की है। इस दौरान जिले अस्पतालों में आने वाले मरीजों को उपचार की सुविधा नहीं मिलेगी। केवल आपात स्थिति में आ रहे लोगों को ही उपचार मिल रहा है। ऐसे में आपातकालीन कक्ष के बाहर काफी लंबी लाइन लग गई। क्षेत्रीय अस्पताल समेत जिले के अन्य सरकारी व निजी अस्पतालों में चिकित्सक हड़ताल पर बैठे हुए हैं। यह हड़ताल रविवार सुबह 6:00 बजे समाप्त होगी। शुक्रवार को चिकित्सकों ने नारेबाजी की ओर अस्पताल से डीसी चौक तक रैली निकाली।