फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धर्माणी बोले- प्रधानमंत्री आवास के तहत बने मकान लाभार्थियों को न मिलने की होगी जांच

प्रदेश के तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी रविवार को कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी के साथ नगर परिषद परवाणू पहुंचे। वह थाने के पास हटाई अवैध झुग्गियों को देखने पहुंचे और वहां झुग्गियों से हटाए गए लोगों से भी मिले और उनकी समस्याओं को सुना। धर्माणी ने कहा कि यूडी मंत्रालय व विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ इस विषय पर बात की जाएगी और खोखा धारकों को बसाने के वेंडिंग जोन की जगह अगर कम पड़ती है तो और जगह दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने इन झुग्गियों में रहने वाले लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाए थे, परंतु भाजपा की सरकार बनते ही इन मकानों को किराए पर दे दिया गया। लाभार्थियों को यह मकान क्यों नही मिले इसकी भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें