फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बीबीएन दौरे पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बीबीएन निम्नलिखित पेयजल एवं सिंचाई की योजनाओं का उद्रघाटन करेंगे। वह बुघार घाट मे 4 करोड़ 31 लाख की लागत से बुघार,बडलग्,चंडी व दाडवा योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इससे कई पंचायतों को लाभ होगा। उप मुख्यमंत्री तदोपरांत दोपहर 2.00 बजे ग्राम पंचायत नंदपुर के गांव रायपुर जखौली में उठाऊ पेयजल योजना तथा ग्राम पंचायत मानपुरा के ठेडा गांव में नलकूप आधारित सिंचाई योजना का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 3.30 बजे ग्राम पंचायत मलपुर के गांव मलकू माजरा घराट तथा भुड्ड उपरला में नलकूप आधारित सिंचाई योजना का लोकार्पण करेंगे। उसके बाद ग्राम पंचायत थाना के धर्मपुर, भूपनगर तथा कोटला में उठाऊ पेयजल योजना एवं धर्मपुर, भूपनगर तथा नारंगपुर में नलकूप आधारित सिंचाई योजना का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें