केंद्रीय बजट के विरोध में सीटू सोलन इकाई की ओर से चिल्ड्रन पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मिड डे मील वर्कर समेत अन्य स्कीम वर्कर शामिल रहे। अपने विरोध प्रदर्शन में उन्होंने केंद्रीय सरकार पर आरोप लगाए गए कि केंद्र सरकार स्कीम वर्कर के साथ अन्याय कर रही है। बजट में इस बार भी स्कीम वर्कर के लिए कुछ नहीं दिया गया। यह बजट पूरी तरह से मजदूर विरोधी है। उन्होंने सरकार से स्कीम वर्कर के लिए पॉलिसी बनाने की मांग उठाई।