फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा ने चीफ इंजीनियर विमल नेगी को न्याय के लिए निकाला कैंडल मार्च

अंकेश डोगरा Updated Thu, 03 Apr 2025 06:54 PM IST

हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले में वीरवार को सोलन में भाजपा कार्यकर्ताओं सड़कों पर उतरे और कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीबीआई जांच और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई। भाजपा जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल के नेतृत्व में सोलन लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह से चिल्ड्रन पार्क तक कैंडल मार्च निकाला गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए कि विमल नेगी की मौत सरकार की अफसरशाही और कर्मचारियों पर बनाए जा रहे दबाव को दर्शा रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव सैजल ने कैंडल मार्च को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार से मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें