फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

solan: हिन्नर में धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ बिजेश्वर मेला

उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत हिन्नर के ऐतिहासिक गौड़ा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय बिजेश्वर मेला धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मेले के दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे। मेले में कबड्डी, कुश्ती सहित अनेक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कबड्डी प्रतियोगिता के सुबह के सत्र में वन विभाग के ब्लॉक ऑफिसर दिनेश चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं कुश्ती प्रतियोगिता की छोटी माली में सुरेश शर्मा मुख्य अतिथि रहे, जबकि बड़ी कुश्ती के मुख्य अतिथि नागाली पंचायत के प्रधान बलदेव ठाकुर रहे। सांस्कृतिक संध्या में चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देविंदर वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें