फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: अनुराग ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धर्मपुर में सुना प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर रविवार को धर्मपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का प्रसारण सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। धर्मपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नपाल सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद नेताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों पर चर्चा करते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें