जिला सोलन के एडीसी राहुल जैन व बीडीओ धर्मपुर परवान कुमार ने मंगलवार को जाबली पंचायत मे विकास कार्य का निरीक्षण किया। जाबली पंचायत की प्रधान कल्पना गर्ग ने बताया कि पंचायत में मनेरगा ,15वें वित्त आयोग से चले विकास कार्यों का जायजा लिया। एडीसी राहुल जैन की अगुवाई मे पंचायत मे बन रही पानी की कूहल, पानी के टैंक व लोगों के घरों तक जाने वाले पक्के रास्तों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच भी की गई।