फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: कसौली में श्रमिक कल्याण के लिए जारी किए 61. 62 लाख रुपये

सोलन जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर में एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने की। इस दौरान कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि श्रमिकों, एकल नारियों, विधवाओं सहित कामगारों के कल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि कसौली विधासभा में इस वर्ग के उत्थान के लिए 61 लाख 62 हजार रुपये जारी किए गए हैं। वहीं कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बताया कि श्रमिक वर्ग प्रदेश की रीड है। इस वर्ग के उत्थान के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ताकि इनके लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी सहित उन्हें उन योजनाओं का लाभ मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें