फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुनिहार वन मंडल में वन मित्र बनने के लिए दौड़ में 108 युवा हुए उत्तीर्ण

कुनिहार वन मंडल में गुरुवार से वन मित्रों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। यहां पर सबसे पहले युवाओं की पांच किलोमीटर दौड़ करवाई गई। इसमें कुनिहार वन मंडल के आठ परिक्षेत्रों के आठ पदों के लिए 178 युवाओं ने दौड़ लगाई। इसमें से 108 युवाओं ने पांच किलोमीटर की दौड़ पास की। जबकि 42 युवा चेस्ट, हाइट और दौड़ में बाहर हो गए। दौड़ के लिए 45-45 युवाओं का ग्रुप बनाया गया था। इसमें 30 मिनट में दौड़ पूरी की जानी थी। वहीं, अब शुक्रवार को युवतियों की दौड़ आयोजित होगी। इसमें 122 महिला अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यह जानकारी वन परिवेक्षक अधिकारी कुनिहार मीना राम ठाकुर ने दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें