फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: डाइट नाहन में बीईओ के लिए कार्यशाला आयोजित, वित्त और कार्यालय प्रबंधन का मिला पाठ

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन में खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक एवं डाइट नाहन के प्रधानाचार्य राजीव ठाकुर ने की। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षा खंडों के प्रशासनिक कामकाज और वित्तीय प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ व पारदर्शी बनाना था। बैठक में एसओ अरुण शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्यालयीन प्रक्रियाओं और वित्तीय कार्यों की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने बजट आवंटन, बिल पास करने की प्रक्रिया, ऑडिट और सरकारी दिशा-निर्देशों के तहत होने वाले तमाम वित्तीय लेन-देन के नियमों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने बीईओ को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में वित्तीय नियमों का कड़ाई से पालन करें ताकि कामकाज में किसी प्रकार की बाधा या त्रुटि न आए। कार्यशाला में डॉ. शैली गोपाल सहित शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारी और अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें