फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनोग-धारक्यारी सड़क बदहाल होने से 12 गांव के ग्रामीण झेल रहे परेशानी, उपायुक्त से मिले

नाहन के साथ लगते बनोग-धारक्यारी सड़क की हालत इन दिनों खस्ताहाल है। क्षेत्र के 12 गांव के सैकड़ों ग्रामीण भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के बाद बनोग-धारक्यारी सड़क की हालत बेहद दयनीय हो गई है । संबंधित विभाग से भी मार्ग की हालत सुधारने और मार्ग को सुचारू बनाए रखने की गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है। क्षेत्र के 12 गांव के सैकड़ों ग्रामीण बनोग-धारक्यारी सड़क से जुड़े हैं जो रोजाना यहां से आवागमन करते हैं लेकिन यहां बरसात के बाद मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हुआ है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों यहां चार घंटे शव वाहन भी फंसा रहा । लेकिन किसी ने भी मार्ग की हालत सुधारने को लेकर सुध नहीं ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें