शुक्रवार देर शाम शंभूवाला में सनवेट नामक फैक्टरी में लिफ्ट गिरने और मजदूर की सामान के नीचे दबने से हुई मौत के बाद ग्रामीणों में काफी रोष है। शनिवार सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ फैक्टरी के बाहर जुटी रही। ग्रामीण लगातार परिवार को मुआवजे व अन्य कमियों को दूर करने की मांग कर रहे हैं। घटना को लेकर दोपहर को ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर चक्का जाम कर दिया। वहीं मौके पर प्रशासन व पुलिस की टीमें डटी हुई हैं।