फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हरिपुरधार महाविद्यालय में दो प्राध्यापकों का तबादला रद्द, विद्यार्थियों ने विनय कुमार का जताया आभार

नाहन। सिरमौर के हरिपुरधार महाविद्यालय में शिक्षकों के तबादले को लेकर छिड़ा विवाद अब थम गया है। छात्र-छात्राओं के लगातार प्रयासों और सकारात्मक पहल के बाद सरकार ने दो प्राध्यापकों के स्थानांतरण आदेश निरस्त कर दिए हैं। इस बड़ी जीत के बाद उत्साहित छात्रों ने स्थानीय विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार से मुलाकात कर उनका धन्यवाद किया। दरअसल, हरिपुरधार महाविद्यालय से एक साथ चार प्राध्यापकों के तबादले के आदेश जारी हुए थे, जिससे कॉलेज की पढ़ाई पूरी तरह ठप होने की नौबत आ गई थी। विनय कुमार के प्रयासों से दो प्राध्यापकों के तबादले रद्द होने से छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके बाद काफी छात्र एकत्रित होकर विनय कुमार के निवास पर गए और उनका आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें