फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमाैर: नवोदय विद्यालय के समीप खनन सामग्री से लदा ट्राला सड़क पर फंसा, हाईवे पर लंबा जाम

चंडीगढ़-देहरादून नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह एक बार फिर भारी-भरकम ट्राले ने हजारों वाहन चालकों की मुश्किल बढ़ा दी। नवोदय विद्यालय के समीप खनन सामग्री से लदा एक ट्राला अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही आड़ा रुक गया। ट्राला इस तरह फंसा कि हाईवे के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। अचानक हाईवे बंद होने से नाहन से पांवटा साहिब, कालाअंब, हरियाणा और देहरादून की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हादसे के बाद मौके पर देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। यातायात को सुचारू रखने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें