फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शमशेर स्कूल नाहन में नशे कि खिलाफ हुआ जागरूकता शिविर

जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय नाहन ने शमशेर स्कूल नाहन में मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशा मुक्त समाज की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही नशा मुक्त समाज और नशा नहीं करने को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला कल्याण अधिकारी गावा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशों पर राज्य भर में कई एंटी ड्रग जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्त समाज का निर्माण करना और पीडि़तों को पुनर्वास के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर प्रधानाचार्य कुसुम कौशल, शिवानी चौहान समेत समस्त स्कूल स्टॉफ और विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें