फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: डाइट नाहन में शिविर के दौरान चुनौतीपूर्ण विद्यार्थियों को दी थेरेपी

समग्र शिक्षा की ओर से डाइट नाहन में दो दिवसीय थेरेपी शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को विशेषज्ञ डॉक्टरों ने थेरेपी और मां-बाप को उचित परामर्श दिया। जिले के विभिन्न स्कूलों से आए 60 चुनौतीपूर्ण बच्चों ने इस शिविर का लाभ उठाया। डाइट नाहन की ओर से इन बच्चों के रहने और खाने-पीने की निशुल्क व्यवस्था की गई थी। प्रधानाचार्य डॉ. आईडी राही ने बताया कि शिविर का संचालन डॉ. शैली गोपाल और शिवानी थापा की देख-रेख में हुआ। यहां आईजीएमसी शिमला, नाहन मेडिकल कॉलेज और आस्था स्कूल से आए विशेषज्ञ थेरेपिस्टों ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में विशेष रूप से वह बच्चे मौजूद रहे जिनको सुनने, बोलने में दिक्कत थी और शारीरिक रूप से कमजोरी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें