फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नाहन में टीबी मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान शुरू, विधायक अजय सोलंकी ने दिखाई हरी झंडी

विधायक अजय सोलंकी ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित 100 दिवसीय जन भागीदारी अभियान टीबी मुक्त भारत अभियान शिविर का उपायुक्त कार्यालय से शुभारंभ किया। शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान एक जनभागीदारी अभियान है और हम सभी को इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपना योगदान देने के साथ इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग इस अभियान को निर्धारित समय तक धरातल पर लेकर आए ताकि 2025 तक टीबी मुक्त भारत अभियान के लक्ष्य को पूर्ण किया जा सके। उन्होंने शिविर में आए सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन संगठनों द्वारा पहले भी इस तरह के अभियानों के दौरान अहम भूमिका निभाई है तथा कई संगठनों ने टीबी के मरीजों को गोद लिया है। हमें जन आंदोलन की तरह इन लोगों को भी इस अभियान में शामिल करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर विधायक ने लोगों को टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनानें की शपथ भी दिलाई। अजय सोलंकी ने नि-क्षय वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जोकि गांव-गांव में जाकर लोगों को इस अभियान के बारे में जागरूक करेगा।इससे पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय पाठक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नाहन एलआर वर्मा, उपमंडल दंडाधिकारी राजीव सांख्यान, तहसीलदार चेतन चौहान, बीएमओ धगेडा मोनिषा अग्रवाल, डाॅ. रेणु, अदिती, मलिका जैन, रचना ठाकुर, दुष्यंत कुमार, सीएचओ अलीशा व सोनिया, सत्य साई समिति के प्रो. सुरेश जोशी, डाॅ. निकेत, अनिल ठाकुर, रक्षा ठाकुर तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें