फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के टिकट पर शिमला संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे सुरेश कुमार

अंकेश डोगरा Updated Fri, 03 May 2024 04:23 PM IST

लोकसभा चुनाव की ओर जैसे जैसे दिन आगे बढ़ रहे हैं चुनावी सरगर्मियां भी बढ़ रही हैं। शिमला संसदीय सीट के लिए कांग्रेस व भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने भी उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। नाहन में बुलाए पत्रकार सम्मेलन में पार्टी के अध्यक्ष रूमित ठाकुर ने यह ऐलान किया। उन्होंने बताया कि शिमला सीट से नाहन निवासी सुरेश कुमार को मैदान में उतारा गया है। हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस और भाजपा से तंग आ चुकी है और एक तीसरा विकल्प हिमाचल प्रदेश की जनता देखना चाहती है जो अब राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के रूप में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी हिमाचल प्रदेश में सभी चार संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ रही है। तीन सीटों पर पहले उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है और चौथी सीट के लिए भी घोषणा हो गई है। उन्होंने कहा कि बीते 15 माह का कांग्रेस सरकार का कार्यकाल सरकार को बचाने और भारतीय जनता पार्टी का विपक्ष में रहकर सरकार को गिराने का रहा है। प्रदेश में बेरोजगारी महंगाई मुद्दा नहीं है, केवल 4 जून को सरकार बनाने और सरकार को बचाने के लिए चुनाव लड़ा जा रहा है। इस दौरान पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें