फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिरमाैर के कोलर में सिंदूर की खेती का सफल प्रयोग, 80 पौधों का बगीचा किया तैयार

सिरमाैर के कोलर में सिंदूर की खेती का सफल प्रयोग, 80 पौधों का बगीचा किया तैयार हिमाचल में सिंदूर (कुमकुम) की खेती का सफल प्रयोग हुआ है। सिरमौर के कोलर निवासी किसान गिरधारी लाल ने अपने खेत में 80 पौधों को तैयार किया है। गिरधारी लाल ने करीब तीन साल पहले 20 पौधे नेपाल के काठमांडू से लाए। यह प्रयोग सफल रहा। इसके बाद बीते वर्ष उन्होंने बगीचे में 60 और पौधे लगाए। अब उनके पास 80 पौधों का बगीचा तैयार हो गया है। बता दें कि सिंदूर के पौधे के लिए उप उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों की जलवायु उपयुक्त मानी जाती है। सिंदूर के पौधे का एक औषधीय महत्व है, जिसका वानस्पतिक नाम बिक्सा ओरेलाना है। कई लोग इसे सिंदूरी, कपिला नामों से भी जानते हैं। नर्सरी में तीन साल पहले नेपाल के काठमांडू से 20 पौधे सिंदूर के लाए गए थे। जिन्होंने फल देना शुरू कर दिया है। अब 60 और पौधे लगाए गए हैं। अब उनके पास 80 पौधे हैं। उनका प्रयोग सफल रहा है।-गिरधारी लाल, किसान, नर्सरी संचालक

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें