राजकीय उच्च पाठशाला कैंट नाहन में शनिवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें स्कूली बच्चों को जल संरक्षण के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में जल शक्ति विभाग के एसडीओ प्रदीप ठाकुर ने स्कूली बच्चों को जल संरक्षण के बारे में बताया और प्राकृतिक स्रोतों को भी बचाए रखने की अपील की।