फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा बोले- जिला मुख्यालय नाहन में चपे-चपे पर पुलिस की नजर

जिला मुख्यालय नाहन में पिछले कुछ दिनों से चल रहे मामले में पुलिस स्तर्क है। नाहन में चपे चपे पर पुलिस की पैनी नजर है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस गश्त को भी बढ़ाया गया है। बता दें कि मवेशी काटने के बाद तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद शहर में माहौल तनावपूर्ण हुआ था। जिसके बाद से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था तो वहीं भीड़ द्वारा दुकानों के ताले तोड़कर सामान बाहर फैंकने के मामले में भी पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है और भीड़ के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की पहचान की जा रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मीडिया को बताया कि नाहन में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और चपे चपे पर पुलिस की नजर है। उन्होंने बताया कि वर्दी के साथ साथ सिविल में भी पुलिस कर्मी शहर में नजर रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि शहर के अलावा जिला पुलिस के जवानों सहित अतिरिक्त पुलिस जवानों को बुलाया गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है और युवक की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि शहर में शन्ति बनी रहे इसको लेकर सिरमौर पुलिस सतर्कता से कार्य कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला में सभी पुलिस थानों व चौकियों में निर्देश दिए गए हैं कि बाहरी राज्यों से यहां काम के लिए आने वाले लोगों की पड़ताल की जाए और लोगो पर कड़ी नजर रखें। बता दें कि जिला सिरमौर में दो बड़े औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब व कालाअंब हैं यहां औद्योगिक इकाईयों में काम को लेकर बाहरी राज्यों से लोगों की आमद रहती है। हालांकि ऐसे निर्देश पहले भी कई बार दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें