फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: पारंगत स्कूल नाहन में थिएटर कार्यशाला का आयोजन

पारंगत स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में मंगवार को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष थिएटर और व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन स्टेपको के सदस्य अनीश सैनी ने किया। उन्होंने अपने अनुभव और अनूठे अंदाज से स्कूल के बच्चों को कला की विभिन्न बारीकियों से रूबरू कराया। कार्यशाला के दौरान फिजिकल थिएटर के अंतर्गत शरीर की भाषा और हाव-भाव के माध्यम से अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अभ्यास किया गया। इसके अलावा एकाग्रता और तात्कालिक सूझबूझ को तेज करने के लिए कई मजेदार और मानसिक खेल खेले गए। यही नहीं, रचनात्मक कल्पनाशीलता को उड़ान देने के लिए बच्चों को विशेष ध्यान और ध्यान-केंद्रित अभ्यास कराए गए। पब्लिक स्पीकिंग और मंच पर बिना किसी डर के खुलकर बोलने की कला सिखाने के लिए वॉयस मॉड्यूलेशन के गुर सिखाए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें