नाहन के चौगान मैदान में चल रहे स्टेपको सिरमौर उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या लोक गायक अनुज शर्मा के नाम रही। उन्होंने एक के बाद एक कई गीत गाकर युवाओं का खूब मनोरंजन किया। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सिरमौर उत्सव के दौरान हुई मॉडलिंग, वेट लिफ्टिंग और दूसरी प्रतियोगिताओं के विजेता-उपविजेताओं को पुरस्कृत किया।