शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) नाहन के विद्यार्थियों ने बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब का शैक्षणिक भ्रमण किया। शिक्षक अजय भारद्वाज और नवीनकांत की अगुवाई में दसवीं और 11वीं कक्षा के छात्र एक दिन की ऑन जॉब ट्रेनिंग के अंतर्गत आयरन और स्टील उद्योग में पहुंचे। इन उद्योगों में कंपनी कर्मचारियों ने छात्राओं को कच्चे माल से पक्का माल तैयार करने की प्रक्रिया समझाई। उनको कार्य करने का तरीका और मशीनों के बारे में भी बताया।